फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द से जल्द अधूरी पड़ी कमेटियों का गठन करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक कार्यालय समता भवन में शनिवार को हुई। इसमें बूथ, ब्लाक, विधानसभा, नगरपालिका, नगर पंचायत के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठों की कमेटियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों से कहा कि वे अधूरी पड़ी कमेटियों का गठन जल्द कराएं। इस दौरान 19 जनवरी से अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व्यासजी गोंड़ की मौजूदगी में विधानसभावार बैठक करने पर विचार किया गया। साथ ही धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सरकार किसानों के अपमान में अपना सम्मान समझ रही है। सरकार को सत्ता का अहम हो गया है। किसानों का अपमान पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी आंदोलन में सपा पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। किसान यात्रा और समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर किसानों और देश की आम जनता को नए कृषि कानून की खामियों एवं उसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू यादव, जयकिशन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, गोपाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां, विवेक सिंह शम्मी, अशोक बिंद, मुन्नन यादव, राजेंद्र यादव, जयहिंद यादव, तहसीन अहमद, हरिनारायण यादव, कमलेश यादव, कमलेश यादव भानू, सदानंद कनौजिया, विनोद पाल, राजकिशोर यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, जुम्मन खां, आजाद राय, रामप्रकाश यादव, आजाद कनौजिया, राकेश यादव, रविंदर यादव, रामाशीष यादव, रमेश गुप्ता, संजय कनौजिया, असलम खां, चंद्रिका यादव, ताहिर हुसैन, सुनील यादव उपस्थित थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें