फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने करंडा थाने पर सुनी फरियाद, किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 88 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मात्र 14 का ही निस्तारण हो सका। जबकि अन्य आए फरियादियों को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा। सुबह साढ़े नौ बजे से फरियादी थाना परिसरों में पहुंच चुके थे। इधर एसपी करंडा थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुनने के साथ निस्तारण का निर्देश दिया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, कार्यालय, मेस, बैरक तथा थाने पर हो रहे निर्माण कार्यों तथा उसकी गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पर जहां एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आए। वहीं करंडा में आए एक प्रार्थना निस्तारण नहीं हो सका। जबकि जंगीपुर दो में शून्य, सैदपुर चार में शून्य, खानपुर आठ में एक, बहरियाबाद में चार में शून्य, सादात दो में शून्य, नंदगंज तीन में शून्य, शादियाबाद छह में शून्य, दुल्लहपुर शून्य, भुड़कुड़ा दो में शून्य, कासिमाबाद छह में चार, मरदह 11 में दो, नोनहरा दो में शून्य, बिरनो शून्य, मुहम्मदाबाद सात में शून्य, भांवरकोल दो में एक, करीमुद्दीनपुर पांच में शून्य, बरेसर तीन में एक, जमानिया पांच में शून्य, सुहवल एक में शून्य, दिलदारनगर आठ में तीन, गहमर पांच में एक, रेवतीपुर एक में एक, नगसरहाल्ट में एक भी प्रार्थना- पत्र नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें