गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों से मिलने के साथ ही थानों पर भी पहुंचकर उनकी समस्या को सुनने के साथ निस्तारण का भी निर्देश दे रहे हैं। शनिवार वे नंदगंज व करंडा थाने पहुंचे। एक-एक कर लोगों की समस्य सुनी और तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों थानों का औचक निरीक्षण किया। इससे पुलिस कर्मियों में खलबली मची रही।
पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह का काफिला सबसे पहले नंदगंज थाने पर पहुंचा। अचानक उनके पहुंचने के बाद वहां तैनात पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। इस दौरान एसपी ने थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आए मामलों व उनके निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट जानी। इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही बैरक व मेस को भी देखा। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को कहा। इसके बाद थाने में पहुंचे फरियादियों से बात की और एक-एक कर उनकी समस्या सुनी। करंडा थाने के निरीक्षण करने के दौरान सीसीटीएस व बैरक को देखा। साथ ही थानाध्यक्ष को कई दिशा-निर्देश भी दिया।
0000