फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड से बच्चों में जागृत होती है देश प्रेम की भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। क्षेत्र के माता जीउती आदर्श इंटर कालेज में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित हुआ। स्काउट-गाइड के प्रतिभागी बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग आदि गतिविधियों को मुख्य अतिथि प्रवक्ता हरिओम यादव के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर को बच्चों के लएि लाभदायक बताते हुए कहा कि स्काउट-गाइड से बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होती है। बच्चों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने तथा साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। जिला संगठन आयुक्त अरविंद यादव ने शिविर के माध्यम से छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। प्रशिक्षण रुपचंद्र यादव एवं प्रियंका सिंह ने दिया। शिविर में नागेश्वर, अशोक, गुलाब, हरश्चिन्द, यशवीर स्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें