गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक कार्यालय समता भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इसमें प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और किसानों की समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ लगातार बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने योगीजी द्वारा समाजवादियों और उनकी लाल टोपी पर लगातार किए जा रहे ओछे हमले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन में समाजवादियों का डर समा गया है। समाजवादियों की लाल टोपी क्रांति का प्रतीक है, इस लाल टोपी का गौरवशाली इतिहास है। भाजपा को समाजवादियों की लाल टोपी पर कीचड़ उछालने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि दल के कर्मठ, समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ताओं पर पार्टी की निगाह रहेगी।
इस अवसर पर सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष के पूर्व प्रतिनिधि विजय यादव, रामवृक्ष यादव, मन्नू सिंह, रणजीत यादव, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अहमर जमाल, दिनेश यादव, अवधेश यादव, विकास यादव, रामयश यादव, मारकंडेय यादव, ओमप्रकाश यादव, जुम्मन, चंद्रिका यादव, आलोक सिंह, कमलेश यादव, परशुराम बिंदु, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, भानू यादव, डॉ. सीमा यादव, राजकिशोर यादव, विजयशंकर पाल, राजेंद्र वनवासी, वृजदेव खरवार, राजेश गोड़, जगतमोहन बिंद, मदन यादव, रवि यादव, रामनगीना, रामाशीष यादव, हरवंश यादव, रीना यादव, अशोक यादव, बसंत यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।