हाराजगंज उपकेंद्र पर मेगा कैंप में समस्याओं को सुनते अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। घरेलू एवं पंपिंग सेट की एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत शनिवार को चारो खंडों का मिलाकर कुल 773 ओटीएस के तहत उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराते हुए कुल 74 लाख 50 हजार जमा किया। इसमें सर्वाधिक वसूली सब डिवीजन प्रथम मरदह में 20 लाख की हुई एवं 218 ओटीएस में पंजीकरण हुआ।
चतुर्थ खंड जमानिया में कुल 21 लाख एवं ओटीएस में पंजीयन 255, खंड द्वितीय आमघाट में कुल 250 ओटीएस एवं वसूली 20 लाख हुई। तृतीय खंड सैदपुर में 300 ओटीएस के साथ 21 लाख 50 हजार की वसूली हुई। अधिशासी अभियंता तृतीय सैदपुर आशीष चौहान ने बताया कि आज के मेगा कैम्प में विद्युत उपभोक्ताओं का मौके पर बिल सही कर जमा कराया गया। सब डिवीजन मरदह के महाराजगंज पावर हाउस पर सहायक अभियंता अभिषेक राय एवं एसडीसी विजयशंकर राय के नेतृत्व में मेगा कैम्प लगाया गया। इसमें कुल 95 ओटीएस एवं वसूली आठ लाख हुई। मेगा कैंप में अवर अभियंता नीरज सोनी, जेएमटी जेपी सिंह, अजय विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, ऑपरेटर आसिफ अंसारी, सुपरवाइजर शशिकांत भारती, सैदपुर के सहायक अभियंता शिवशंकर, जेई नाथू राम, कैशियर अनुराग सिंह, नंदगंज के सहायक अभियंता अमित कुमार, जेई रमेश कुमार, दिलदारनगर के सहायक अभियंता सत्यनारायण चौरसिया, जमानिया एसडीओ विजय यादव आदि मौजूद थे।