फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी किसमती देवी ने किया नामांकन

Mon, 25 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगीपुर विधानसभा के लिए कराए जा रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व मंत्री स्व. कैलाश यादव की पत्नी किसमती देवी ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


जंगीपुर विधानसभा की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम पिछले दिनों निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित किया गया था। इसके तहत 22 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। सोमवार को दिन में इस चुनाव के लिए पहला नामांकन सपा प्रत्याशी किसमती देवी की तरफ से किया गया।

उन्होंने निर्वाचन अधिकारी अपर उपजिलाधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश के सामने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के समय सपा प्रत्याशी के पुत्र डा. विरेन्द्र यादव भी साथ थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। इससे पहले जंगीपुर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, विधायक सुभाष पासी, सुब्बा राम, राजेश राय, जैकिशन साहू, मुन्नन यादव, डा. समीर, असलम खान, सत्येन्द्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें