फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आतंकवाद विरोधी दिवस पर शनिवार को एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। वहीं एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शपथ दिलाई। वहीं विभिन्न थानों पर भी इस दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा की पाठ पढ़ाते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों पर रोकथाम जरूरी है। आतंकवाद से विकास के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। उन्होंने आतंकवाद के समूल नाश के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने हाथ उठाकर आतंकवाद को समाप्त करने की शपथ ली। उन्होंने शपथ के दौरान कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं और निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव और सूझबूझ कायम रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। इस मौके पर सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें