फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन करते हुआ पाए जाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को प्रत्याशियों संग बैठक की गई। इसमें थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं लोक लुभावने आश्वासन देने के साथ ही कोविड-19 और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्याशियों से कहा कि मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही रहेंगे उसके नजदीक कोई नहीं आएगा। चुनाव के दौरान फोर्स की कोई कमी नहीं रहेगी। आप लोग इसके लिए निश्चिंत रहें। कोई यह न समझे कि यहां फोर्स कम है तो कोई गलती की जाएगी। अगर यह करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ तुरंत मुकदमा लिखकर उसे जेल भेज दिया जाएगा। अगर कोई भी प्रत्याशी किसी भी प्रकार की गलती करता है तो तुरंत पुलिस को फोन करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में मोबाइल पूरी तरीके से वर्जित रहेगा। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रमोद यादव, कृपाशंकर उपाध्याय, कांस्टेबल विजय यादव, दिग्विजय कुमार, सुयश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें