गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकासखंड करंडा के चोचकपुर गंगा ग्राम में गंगा दूतों ने सेनेटाइजेशन अभियान चलाया। जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा दूत सेनेटाइजेशन अभियान चलाने के साथ ही वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। 18 वर्ष से ऊपर के युवा पहली मई से वैक्सीन जरूर लगवाएं। इस दौरान अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें। इस दौरान राजन चौधरी, राहुल, दीपक, रामनिवास, मनोज, राजा, हरिदास, बृजेश, विक्की, बिट्टू, विशाल, मोहित आदि उपस्थित थे। जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने पूरी टीम का उत्साहवर्द्धन किया।