फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चलेगी कुछ गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी-छपरा रेल खंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्यों के क्रम में नंदगंज-तरांव रेल खंड पर 10 एवं 11 नवंबर को नान-इंटरलॉक कार्य होने और 12 को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण करने के लिए कुछ एक्सप्रेस गाडि़यों का शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन व मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जयनगर से 10 को चलने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ-औडि़हार के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार से 10 एवं 11 को चलने वाली 04426 आनंद विहार-रक्सौल विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औडि़हार- मऊ-फेफना-बलिया के रास्ते चलाई जाएगी। रक्सौल से 11 नवंबर को चलने वाली 04425 रक्सौल-आनंद विहार विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग बलिया-फेफना-मऊ-औडि़हार के रास्ते चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से नौ एवं 10 को चलने वाली 02220 दिल्ली-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी के स्थान पर औडि़हार में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी औडि़हार से गाजीपुर सिटी के बीच निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 10 एवं 11 नवंबर को चलने वाली 02219 गाजीपुर सिटी-दिल्ली विशेष गाड़ी औडि़हार से ही ओरिजनेट होकर चलाई जाएगी। यह गाड़ी गाजीपुर सिटी से औडि़हार के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें