फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ किया मुंह काला, रिश्ता हुआ तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र एक गांव की दलित बस्ती में एक किशोरी के साथ चचेरे भाई द्वारा घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही जमानिया सीओ हितेंद्र कृष्ण और प्रभारी निरीक्षक बिंद कुमार पीडि़ता के घर पहुंच गए। पूछताछ के बाद महिला आरक्षी की निगरानी में किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया। उधर पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी और एक छोटे पुत्र को घर छोड़कर सभी लोग बाजार गए थे। देर शाम को जब वह घर पहुंचे तो पीडि़ता ने आपबीती बताई। पीडि़ता ने बताया कि घर में जब कोई नहीं था तो चचेरे भाई ने दरवाजा खोलवाया और कहा कि उसे चीनी चाहिए। पीडि़ता जब चीनी लेने दूसरे कमरे में गई तो आरोपी दरवाजा बंदकर दुष्कर्म किया। कृत्य के बाद आरोपी शिकायत न करने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जमानिया पुलिस उपाधीक्षक हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी चेचरे भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें