फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मच्छरदानी का कुछ हिस्सा जला खून से सना था बेड और तकिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। बूढ़नपुर गांव में घर के बाहर सो रहे वृद्ध को आरोपी ने पीछे से कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। इससे मच्छरदानी का कुछ हिस्सा जल गया था। मच्छरदानी के साथ बेड और तकिया भी खून से सन गए थे।
विज्ञापन

वारदात को इस कदर अंजाम दिया गया कि गोली की आवाज किसी को सुनाई तक नहीं दी। इधर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर पर ही मौजूद था, जिससे उस पर कोई शक भी नहीं करेगा।
ग्रामीणों ने बताया बताया कि खाना खाने के बाद देर रात तक प्रेमप्रकाश राय टहल रहे थे। वारदात कब हुई, किसी को पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रतिमा राय की तहरीर पर आरोपी पीयूष राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पीयूष राय झोलाछाप डॉक्टरों की तरह पशुओं का इलाज करता था। वह शराब पीने का भी आदी है।
विज्ञापन

शराब पीकर लोगों को अपशब्द कहता रहता था। गांव की महिलाएं परिजनों को सांत्वना देने में जुटी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और रिश्तेदार घर पहुंच गए। गोली मारकर हुई हत्या से गांव के लोगों में चिंता के साथ गुस्सा भी झलक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें