फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरण यात्रा निकाली

Sun, 19 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा समर्पण संस्थान एवं अखिल भारतीय मुसहर कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में वनवासी समाज को शिक्षित करने एवं नशाखोरी, तथा अंधविश्वास के खिलाफ वनवासी जागरण यात्रा निकाली गई। नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं रेल
विज्ञापन


राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सिद्धार्थ राय ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। शनिवार को कचहरी के पास से निकली यात्रा में शामिल लोगों ने सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर मुर्की अगाध गांव के लोगों के धरना में शामिल होकर उनके संघर्ष में

सहयोग का विश्वास दिलाया। जागरण यात्रा में जिले की सभी मुसहर बस्तियों के अलावा आजमगढ़ एवं मऊ के अलावा पड़ोसी राज्य बिहार के तटवर्ती मुसहर बस्तियों में जाकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही नशाखोरी
विज्ञापन


दूर करने वाली दवा, बिरसा मुंडा एवं शबरी माता जैसे महापुरुषों की वीरगाथा पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यात्रा में समाज के नगीना वनवासी, हरिंदर, राना वनवासी, हरिहर, रवि,

प्रमोद, अभिषेक अग्रवाल, अमरनाथ तिवारी, संजय चौरसिया, किसू राय, राजन तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, बद्रीश श्रीवास्तव, प्रभाकर त्रिपाठी, ओपी मिश्र तथा बृजेन्द्र दुबे आदि मौजूद थे। संचालन संजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें