फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंवई की मिठास में घुली गंगा-जमुनी तहजीब

Sun, 19 Jul 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर
विज्ञापन


मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेंवई का लुफ्त उठाया। इस दौरान सेंवई की मिठास में गंगा-जमुनी तहजीब घुली नजर आई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए

गए थे। सुबह आठ बजे मुस्लिम बंधु नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पर पहुंचने लगे। नौ बजते-बजते शहर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह के पास हजारों की संख्या में मुस्लिम बंधु एकत्र हो गए। इसके बाद 10 बजे ईद की नमाज
विज्ञापन


अदा की गई। भीड़ के कारण ईदगाह पूरी तरह से भर जाने की वजह से अधिकांश ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा किया। अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद

की मुबारकबाद दी। इस मौके पर धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी, एसडीएम सदर एके सिंह, सदर सीओ कमलकिशोर, नगरपालिका अध्यक्ष

विनोद अग्रवाल, प्रमासपा नेता अरुण सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, लल्लन सिंह, कांग्रेस नेता मारकंडेय सिंह, रविकांत राय, पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पं. लव कुमार, प्रिंस अग्रवाल, संजीव सिंह बंटी, बसपा कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश गौतम, सुभाष राम सिपाही आदि मौजूद थे।

मुहम्मदाबाद % ईद पर्व को लेकर मुस्लिम बंधुओं में खासा उत्साह था। सुबह होते ही समुदाय के लोग ईदगाह और मस्जिदों की ओर रवाना हो गए। स्थानीय ईदगाह में सुबह 8 बजे, यूसुफपुर जामा मस्जिद में 7:30 बजे, पखनपुरा ईदगाह

में 8 बजे,  महेशपुर और रानीपुर मस्जिद में 8, मुर्की मस्जिद साढ़े बजे ईद की नमाम अदी की गई। मुहम्मदाबाद ईदगाह में इमाम शाहजहा अंसारी ने नमाज अदा कराई। गौसपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उमंग के साथ मनाया गया। ईदगाह

 नमाज समाप्त होने के कौएद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी,  एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा और क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे दिन लोगों द्वारा एक-दूसरे के घर जाकर
विज्ञापन

मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें