फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी पुलिसकर्मी निलंबित नहीं हुए तो आंदोलन

Thu, 30 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान शिक्षक नेता के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर निलंबन की मांग की गई।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक नेता विनोद सिंह के परिजनों के साथ पिछले दिनों रात में गैर कानूनी ढंग से घर में घुसकर उत्पीड़न एवं दमनात्मक कार्रवाई करने तथा शिक्षक नेता के डाक्टर पुत्र के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों

के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर निलंबित नहीं किया जाता है तो
विज्ञापन


कर्मचारी-शिक्षक समिति 24 घंटे पूर्व नोटिस देकर जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकेगी। पुलिस अधीक्षक के सामने पीडब्ल्यूडी की कर्मचारी नूतन सिंह के साथ अधिशासी अभियंता की तरफ से की गई बदसलूकी

 का प्रकरण भी रखा गया। उन्होंने कहा कि एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति बना दी गई है, रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव एवं संयोजक सुरेन्द्र सिंह

 ने किया। इसके अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, सौरभ पांडेय, अशोक कुमार राय, वृंदा सिंह, अंजू सिंह, गायत्री पाठक, जितेन्द्र यादव, विजय शंकर राय, मनोज राय, शिवकुमार सिंह, जमुना

यादव, राकेश सिंह, अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, रामअवतार यादव, विजयनारायण यादव, अखिलेश यादव, अभयराज सिंह, हरेन्द्र सिंह, रियाज अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें