Ghazipur News: पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह जिसके साथ काम करता वो जेल चला गया, जिसके बाद संबंधि पार्टी से उसका सीधा कनेक्शन हो गया और वो उन्हें हेरोइन की तस्करी करने लगा था।
गाजीपुर के अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी जारी है। इसी बीच, जंगीपुर और स्वाट/ सर्विलांस की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक तस्कर के पास से 525 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रामपुर जीवन नदी पुलिया के पास शुक्रवार की 10:15 बजे स्वाट/ सर्विलांस और जंगीपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सैफुद्दीन उर्फ सर्फुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी रुही मण्डी थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 525 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया गया कि पहले मैं अभय कश्यप के साथ मिलकर काम करता था। उसके जेल जाने के बाद मेरा सीधा संबंध उसके पार्टी से हो गया, फिर मैं उन पार्टियों से मिलकर माल लेकर राजस्थान, बनारस व अगल बगल के अन्य जिलों में माल तस्करी करता था।