फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोड़ के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात डेढ़ किलो गांजा के साथ एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सहेड़ी गांव निवासी छोटू बिंद को लक्ष्मणपुर मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि तस्कर छोटू बिंद पर थाने पर पॉस्को एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें