फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तेतरियां मोड़ से बुधवार को तस्करी के लिए चार पहिया वाहन से बिहार ले जा रहे करीब 50 हजार मूल्य के 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वागिश बिक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के आधार पर पुलिस तेतरिया मोड़ पर घेराबंदी कर खड़ी थी। इसी दौरान लाल रंग की एक कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने वाहन को रोककर जब तलाशी ली तो कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्करों ने अपना नाम श्रीभगवान यादव, शिवजी यादव एवं जितेंद्र गोड़ निवासी लोहारपुर गांव बताया। तीनों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें