फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट टीवी से शिक्षा में होगा आमूल चूल परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के कुंडेसर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर बुधवार को स्मार्ट क्लास के लिए 201 स्मार्ट टीवी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और डीएम मंगला प्रसाद सिंह रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर क्राफ्ट मेला का भी उद्घाटन हुआ। जिसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बेसिक शिक्षा में स्मार्ट क्लास के संचालन में स्मार्ट टीवी द्वारा आमूल चूल परिवर्तन की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। निश्चित रूप से शासन की मंशा के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग परिवर्तन की तरफ लगातार आगे बढ़ रही है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट क्लास संचालन में स्मार्ट टीवी द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों के अंदर सर्वांगीण विकास कराया जा सकता है। हम सभी को आगे बढ़कर बेसिक शिक्षा में आमूल परिवर्तन किया जा सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन वृद्धि एवं अन्य योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें