गाजीपुर में बिजली की नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं में उत्साह है। अब बिजली संबंधी शिकायतों के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे बल्कि ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा मेसेज पर बिल देख सकते हैं और बिल का भुगतान भी कर सकते हैं।
गलत बिलिंग की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक नगर में 11204 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि स्मार्ट कंज्यूमर एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने मीटर का दैनिक खर्च सहित भुगतान व अन्य कार्यवाही भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता पूर्वांचल निगम के व्हाट्सएप नंबर 8010968292 पर मेसेज भेजकर बिल भुगतान, बिल देखना, मोबाइल नंबर अपडेट, बिल रिवीजन, विद्युत आपूर्ति, मीटर संबंधित, बिजली चोरी समेत अन्य शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर एप डाउनलोड करके बिल भुगतान, लोड बढ़ाना, रसीद डाउनलोड करना व शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।