फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

Mon, 12 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगसर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है।
विज्ञापन


पीड़ित के परिवारीजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार की देर शाम बालिका अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और बालिका को बिस्कुट खिलाने के बहाने उसे गांव के सीवान में ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद बालिका से दरिंदगी की। बालिका की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी के साथ पीड़ित बालिका को ग्रामीण उसके घर लेकर पहुंचे।

परिवारीजन ग्रामीणों के साथ पीड़ित बालिका और आरोपी को लेकर नगसर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नगसर राम उजागिर ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें