फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर टूटने से 8 मजदूर गंगा में गिरे, एक लापता

Mon, 12 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित फेरीघाट पर रविवार की शाम करीब चार बजे पीपा पुल बिछाते समय स्लीपर टूटने से पुल पर काम कर रहे आठ मजदूर गंगा में गिर गए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही वहां काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।  मजदूरों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। कड़ी मशक्कत के बाद गंगा में डूब रहे सात मजदूरों को बाहर निकाला गया। जबकि एक मजदूर का पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गंगा में लापता हुए मजदूर की तलाश में जुटी रही।

नंवबर माह में शुरू होने वाला पीपा पुल अभी तक चालू नहीं हो सका है। शासन-प्रशासन के कड़े निर्देश पर रविवार से सैदपुर फेरीघाट पर चंदौली फेरीघाट को जोड़ने के लिए गंगा नदी में पीपा पुल बिछाने का काम शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार मजदूर पुल पर रेलिंग बांध रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान शाम करीब चार बजे अचानक स्लीपर सहित रेलिंग की पाइप टूट गई। इसके चलते पुल पर काम कर रहे आठ मजदूर गंगा नदी में गिर गए और नदी की धारा में बहने लगे। यह देख काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

घाट पर मौजूद लोगों और मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा नदी की धारा में बह रहे सात मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन एक मजदूर का पता नहीं चल सका।

गंगा में लापता मजदूर चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र स्थित पूरा गणेश गांव का निवासी बृजेश निषाद(20) बताया गया है। सूचना मिलने पर सैदपुर के  क्षेत्राधिकारी बीबी शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र भारती पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायल हुए मजदूरों राजू, हरिचंद्र तथा गुड्डृ को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया। पुलिस मछुआरों की मदद से डूबे मजदूर की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन



 रविवार की देर शाम तक लापता मजदूर का पता नहीं चल सका था। सैदपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डूबे मजदूर की तलाश की जा रही है। उसके परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें