फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइक के साथ छह पकड़े गए

Mon, 13 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों के  अंतर जनपदीय गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की सुबह ताड़ी खाना के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं। सभी चोर गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। वाराणसी में किराए के मकान में रह कर वारदातें करते थे। चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए गाजीपुर चले जाते थे।
विज्ञापन



सीओ कैंट राजकुमार यादव ने दोपहर को कैंट थाने में आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि पांडेयपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह ताड़ीखाना के पास मौजूद है। वे किसी को चोरी की बाइक बेचने वाले थे। पुलिस ने छापेमारी कर गाजीपुर के नंदगंज निवासी टुन्नू, रंजीत कश्यप, वीरेंद्र पासी, सादियाबाद निवासी मंगल चौहान, गुड्डु राम और वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें