फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी ब्लाक से चुने गए छह-छह ‘नन्हें वैज्ञानिक’

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने एवं वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी विकासखंडों से चयनित छह-छह छात्र-छात्राएं अपनी मेधा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की तरफ से प्रदर्शित माडलों में से विशेषज्ञों की निर्णायक समिति की ओर से उत्कृष्टता के आधार पर 10 सर्वश्रेष्ठ माडल का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिलास्तर पर डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सर्वश्रेष्ठ दस बच्चों को प्रमाणपत्र एवं विज्ञान विषय से संबंधित पुस्तकों का सेट, विज्ञान संबंधी सामग्री, विज्ञान किट आदि प्रदान किया जाएगा। यही नहीं जिलास्तर पर होने वाली इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए प्रमाणपत्र दिया जाएगा। निर्णायक समिति की ओर से उत्कृष्ट दस विज्ञान माडल का चयन कर रैंकवार सूची बनाई जाएगी। जिला स्तर पर पहला स्थान पाने वाले एक माडल को राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। इस संबंध में जिला समन्वयक प्रशिक्षण अनुपम गुप्ता ने बताया कि सात नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं टीएलएम मेला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें