मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस टीम ने बुधवार की रात एक तस्कर को धर-दबोचा। उसके पास से 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
शाहनिंदा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई थी। मीरगंज गांव के तरफ टीम जा रही थी। मीरगंज रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए आता दिखाई पड़ा। उसकी नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी। वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर मीरगंज क्रासिंग से करीब 20- 25 कदम की दूरी पर धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के देवली आइमा निवासी लाल मुहम्मद बताया। झोले की तलाशी लेने पर 800 गांजा बरामद हुआ।