फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी समेत छह संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में दो स्वास्थ्य कर्मी समेत छह की कोरोना जांच रिपोर्ट रविवार की देर शाम आठ बजे पाजिटिव आई। वहीं इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। अब तक 4672 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि इलाज के दौरान 74 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 136 शेष है, वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4882 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे में संदिग्धों को चिन्हित करने एवं उनकी सूचीबद्ध तरीके से जांच कराई जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। इसके अलावा स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों को सर्तकता बरतने एवं एहतियात के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके अलावा मेडिकल मोबाइल यूनिट के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की जांच करने में जुटा है। साथ ही संक्रमित मरीजों को मेडिकल टीम द्वारा लगातार ट्रेस किया जा रहा है, जिससे लक्षण विहीन एवं लक्षण की जानकारी के बाद उन्हें होम आइसोलेट एवं कोविड वार्ड में भर्ती किया जा सके। रेवतीपुर निवासी एक महिला को बीते एक दिसंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर इलाज के दौरान मौत हो गई। देर शाम आई रिपोर्ट में सदर एक, सैदपुर सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी, देवकली एक, जमानिया एक, बीकापुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इस संबंध में नोडल अधिकारी डा. उमेश कुमार ने बताया कि छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें