फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छह को उठाया, पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित खेत में गला रेतकर हत्या कर फेंके मिले किशोरी के शव के मामले में पुलिस ने रविवार की देर शाम पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही गांव एवं अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह लोगों को उठाने के साथ पूछताछ शुरू कर दी। ऐसी दुस्साहसिक वारदात का खुलासा करने के लिए सादात, बहरियाबाद एवं खानपुर थाना की पुलिस लगाई गई है। इसके अलावा सैदपुर सीओ स्वयं मानीटरिंग करने के साथ आरोपियों की पहचान कर धर-पकड़ के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के उच्चाधिकारियों ने जहां घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची एवं घंटों छानबीन की। इधर एसपी के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। ऐसी दुस्साहसिक वारदात से गांव के लोग सहमे हुए हैं। इधर एसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने गांव एवं आस-पास के एक-दो गांवों में छापेमारी करने के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामनेवास ने बताया कि छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
0000
इनसेट
मृत पड़ी पुत्री को देख बिलख रही थी मां
बहरियाबाद। अपनी मृत पड़ी होनहार बिटिया को देख मां बिलख रही थी। किशोरी का नाम लेकर उससे उठकर बैठने की गुहार लगा रही थी। मां की हृदय विदारक आवाज को सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंख भर जा रही थी।
विज्ञापन

0000
इनसेट
जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग की
बहरियाबाद। घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न दलों के नेता थाने पहुंचे तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया। सपा के जखनिया विधानसभा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, बसपा के कन्हैया राम, भाजपा के दानिशवरा, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार, मनोज गौतम, ऋषभ कुमार, मिशन कांशीराम के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह सहित विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ता थाना परिसर में जमा हो गए थे। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने जल्द दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें