फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह झोपड़ियां राख

Thu, 14 May 2015 11:13 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल के  रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नरयनापुर गांव की यादव बस्ती में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन लोगों की छह रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। घटना में गृहस्थी का सभी सामान नष्ट हो गया। पीड़ित तीन परिवारों के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। उनके पास न तो खाने के लिए अनाज है और न ही पहनने के लिए कपड़े। गुरुवार की दोपहर तक राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन



नरयनापुर निवासी चंडीप सिंह यादव के परिवार के सभी सदस्य बुधवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। देर रात अचानक उनकी रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो परिवार के सदस्य जान बचाकर झोपड़ी के बाहर भाग गए। कुछ ही देर में गांव के लोग जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान लपटों से निकली चिनगारी के चलते मनोज सिंह यादव और मवलू सिंह यादव की झोपड़ियां जद में आ गईं।

घंटों प्रयास के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके। इसकी सूचना फायर विभाग को भी दी गई। घटना में चंडीप सिंह यादव की दो, मनोज सिंह यादव की एक और मवलू सिंह यादव की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों में मौजूद बिस्तर, अनाज, कपड़े, साइकल, चारा मशीन आदि सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें