फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की मांग

Thu, 14 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप कालोनी के संघ भवन में गुरु वार को हुई। बैठक में डायट प्राचार्य सैदपुर के कर्मचारी विरोधी नीतियों की घोर निंदा की गई। कर्मचारियों ने डायट प्राचार्य को कार्यमुक्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री डीएन सिंह ने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ  कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से अपील की जाएगी। एसडीएम सैदपुर ने डीएम के निर्देश पर कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया लेकिन प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे ने चेतावनी दी कि यदि 19 मई तक प्राचार्य को कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो 20 मई को विकास भवन से जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर पूरे जनपद मेें राजकीय कार्यालयों में कामकाज ठप कर दिया जाएगा।

प्रमुख सलाहकार मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर आंदोलन को अविलंब समाप्त कराने की अपील की। विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष अनंत सिंह ने कहा कि यदि प्राचार्य को नहीं हटाया गया तो विद्यालयों में भी ताला बंद किया जाएगा। इस मौके पर दुर्गेश श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, राकेश सिंह, अवधेश सिंह, मंगला चौबे, शशिकांत त्रिपाठी, डा. दुर्गेश सिंह, प्रमोद पाठक, रामाश्रय यादव, अरविंद पांडेय, महेन्द्र गौतम, प्रवीण कुशवाहा, कमला यादव, प्रमोद कुमार, रामश्रय यादव, सर्वेश सिंह, पारस नाथ, अशोक सिंह, मुकेश, नीरज सिंह, सुभाष सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता अंबिका दूबे ने की। संचालन मंत्री ओम प्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें