फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद ली पुल के टूटे ज्वाइंटर की सुध

Mon, 05 Jan 2015 11:38 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर अब्दुल हमीद सेतु के ज्वाइंटर में पड़ी दरार की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की निंद्रा आखिरकार छठवें दिन टूट ही गई। अमर उजाला की खबर पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने पुल की मरम्मत के लिए पहल की। सोमवार से इलाहाबाद के तकनीकी कर्मचारियों ने पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 
अस्सी के दशक में करोड़ों की लागत से बने इस पुल के ज्वाइंटर संख्या-14 के पश्चिम तरफ करीब सप्ताह भर पहले बीस सेंटीमीटर की दरार पड़ गई थी। पांच फीट के दायरे में पड़ी इस दरार की खबर के अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। आखिकरकार विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की छठवें दिन नींद खुली।

 इलाहाबाद से आए तकनीकी कर्मचारियों ने सोमवार की सुबह से दरार की मरम्मत शुरू कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 के अवर अभियंता ईश्वरचंद सिंह की देखरेख में आधा दर्जन कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। ज्वाइंटर के टूटे एंगिल की वेल्डिंग कर स्लैब को एपाक्सी केमिकल और कंकरीट से भरा गया।
विज्ञापन


 अवर अभियंता ने बताया कि ज्वांइटर की मरम्मत का काम एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी रोलर बेयरिंग को बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है तो जर्जर रोलर बेयरिंग बदल दिए जाएंगे।


 एक तरफ हमीद सेतु पर जहां ज्वाइंटर की मरम्मत का कार्य चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ पुल पर छोटे-बड़े सहित ओवरलोड वाहन बेखौफ फर्राटा भरते रहे। अवर अभियंता ईश्वरचंद सिंह ने बताया कि मरम्मत के संबंध में प्रशासन को जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद आवागमन जारी रहा। वाहनों के तेज रफ्तार गुजरने से कर्मचारियों में मरम्मत में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें