फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर लड़ें अपने हक की लड़ाई

Mon, 05 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय राजभर संगठन का जिला सम्मेलन सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया। इसमें राजभर समाज के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विमुक्त जनजाति को आरक्षण दिलाने के संबंध में विचार किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर हीरालाल राजभर ने कहा कि आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करना है। इसके लिए संगठन को एकजुट होने की जरूरत है। संचालन कर रहे डा. राणाविजय राजभर ने कहा कि संगठन बनाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और समर्पण जरूरी है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज के उत्थान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि हमें महाराजा सुहेलदेव के सपनों का भारत बनाना है। इस मौके पर लल्लन राजभर, धर्मेंद्र राजभर, आनंद राजभर, अवधेश राजभर, तेजालाल राजभर, रामनरायण राजभर, आकाश राजभर, रामजन्म राजभर, डा. ओमप्रकाश राजभर, डा. मुन्ना राजभर, हरिनाथ राजभर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जगदीश राजभर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें