फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एंबुलेंस कर्मी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 108 एंबुलेंस सेवा लगातार आमजन को नया जीवन दे रही है। यह सब एंबुलेंस में तैनात पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) के बेहतर कार्य की बदौलत है। ऐसे करीब छह एंबुलेंसकर्मियों को शनिवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के जिला प्रबंधक संदीप चौबे ने बताया कि शासन की मंशा है कि पीड़ित या उनके परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस पर कॉल करने के बाद बताए गए लोकेशन पर कम समय में रिस्पांस देकर उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल पहुंचाना, जिससे मरीज का समय से इलाज हो सके और उनकी जान बचाई जा सके। ऐसे ही मरीजों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले पायलट उमेश कुमार, लाला, संतोष यादव, अशोक कुमार, सदन यादव और आईएमटी केसर सिंह ईएमटी को 108 एंबुलेंस के मंडल अधिकारी सुमित दुबे और जोनल अधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें