फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। लॉकडाउन का उल्लंघन कर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाने के लिए जुटे लोगों को रोकने पर पुलिस पर हमले के 17 आरोपियों में से छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के कमालपुर डांही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को 25 से अधिक लोग एक कमरे में डा. आंबेडकर की जयंती मना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को घर लौटने के लिए समझाने लगी थी। इसी बीच कुछ युवकों ने गांव में जाकर अफवाह उड़ा दी कि पुलिस कर्मी जयंती नहीं मनाने दे रहे हैं और लोगों की पिटाई कर रहे हैं। इस पर गांव के लोग उत्तेजित हो गए थे और लाठी-डंडा तथा धारदार हथियार लेकर विद्यालय पहुंच गए और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया था। हमला में कांस्टेबल नीरज कुमार और ग्राम चौकीदार प्रदीप पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बीच-बचाव कर रहे उप निरीक्षक सुनील कुमार को भी हल्की चोटें आई थीं। इस मामले में उपनिरीक्षक सुनील कुमार की ओर से मंगलवार की देर शाम 17 नामजद और 25 अज्ञात पर लॉकडाउन तोड़ने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने एवं धारदार हथियार से समूह में हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात 17 आरोपियों में से संजय राम, नंदलाल राम, अमर कुमार, राकेश, सौरभ एवं पतिराम को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं में चालान कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कमालपुर डाही गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। गांव की दलित बस्ती के लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि बहुत कम संख्या में लोग प्राथमिक विद्यालय पर डा. आंबेडकर की जयंती मना रहे थे। वहां पहुंचे पुलिस कर्मी गाली देते हुए युवकों को मारने-पीटने लगे। इसी वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें