गाजीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आरटीआई परिसर में स्थित राज्य कार्यालय परिषद में हुआ। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष पद पर सीताराम गुप्ता, उपाध्यक्ष धीरज कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री जयशंकर राय रहे।
वहीं संयुक्त मंत्री प्रथम सतीश कुमार जायसवाल, द्वितीय राजेश कुमार केसरी, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, आय निरीक्षक शोभित गुप्ता, वरिष्ठ सदस्यों में राघवेंद्र तिवारी सुभाष बरनवाल, मोहम्मद शाहिद, श्याम सुंदर अग्रवाल तथा कनिष्ठ सदस्यों में सदानंद शर्मा विनोद यादव एवं शैलेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक जैकिशन साहू रहे। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों सहित बड़े व्यापारियों के समाधान के लिए संगठन की तरफ से एक ठोस पहल होगी, जिससे लंबित पड़े मामलों का समाधान होगा। संगठन और अधिकारियों के बीच एक स्नेहपूर्ण वातावरण में व्यापारियों व जनता का हित होगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा राजस्व जेसी एसआईबी वाराणसी परिक्षेत्र के मनोज कुमार सिंह रहे।