फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दर्ज प्राथमिकी के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
जमानिया तहसील के पास ​स्थित रामलीला मंच पर समर्थकों के साथ नपा अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के फर्जी लेटर पैड और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर 4.09 लाख रुपये का सरकारी अनुदान हासिल करने की साजिश के आरोप में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में नपा अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता का क्रमिक धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पालिकाध्यक्ष के साथ कुछ समर्थक ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जय प्रकाश गुप्ता ने मुकदमे को झूठा बताते हुए कहा कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का निष्कर्ष नहीं निकलता, तब तक क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने अपने पूर्व के आरोपों को दोहराते हुए एमएलसी पर भी कई आरोप लगाए। धरना स्थल पर भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी समेत करीब आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें