उपजिलाधिकारी जमानिया को धरना के बाद पत्रक सौंपते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा एवं सवर्ण विक
जमानिया। यूजीसी के नए नियमों के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने के लिए सोमवार को तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मंच पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन किया गया।
सवर्ण विकास मंच ने भी धरने को समर्थन देते हुए मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की। धरने के बाद संगठन ने उपजिलाधिकारी निधि को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा कि प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026 को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिसूचना समानता के मूल अधिकारों के विपरीत है और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के संवैधानिक संरक्षण की उपेक्षा की गई है।
उन्होंने झूठी शिकायतों पर दंड का प्रावधान नहीं होने से इसके दुरुपयोग की आशंका जताई। उन्होंने आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग की।
सवर्ण विकास मंच के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निष्पक्ष नीति बनने तक लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विरेन्द्र राय, अयुब जमा खां, विनय कुमार सिंह, रोशन, पिन्टू, अरूण कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी जमानिया को धरना के बाद पत्रक सौंपते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा एवं सवर्ण विक