फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साहब, तीन बार गुहार लगाने के बाद भी नहीं मिला न्याय

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में----वीरेंद्र यादव, सुल्तानपुर। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जमानिया तहसील में किया गया। डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 42 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। जनपद की सभी तहसीलों में कुल 257 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर 41 का निस्तारण किया गया। जखनिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुल्तानपुर के विरेंद्र यादव ने अधिकारियों के समक्ष कहा कि वर्ष 2009 में उन्होंने दो बिस्वा भूमि का बैनामा कराया था।
विज्ञापन

दाखिल-खारिज होने के बाद भी उन्हें न तो भूमि पर कब्जा मिल रहा है और न ही भूमि स्वामी पैसा वापस कर रहा है। इसको लेकर वह तीन बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर निकला। कस्बा दयालपुर निवासी ग्राम प्रधान रेवाजुद्दीन ने जखनिया तहसील दिवस में गुहार लगाया कि नाली खुदवाने का कार्य कराया गया था। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर खूंटा गाड़कर सीमांकन किया था।
कुछ मनबढ़ों ने सीमांकन का खूंटा उखाड़कर फेंक दिया। वहीं सदर तहसील में 24 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर दो का निस्तारण किया गया।
कासिमाबाद तहसील में 21 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में 49 लोगों ने गुहार लगाई। मौके पर चार लोगों के चेहरे पर चमक देखने को मिली। जखनिया तहसील में 57 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर नौ का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर तहसील में 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। तीन का निस्तारण किया

संपूर्ण समाधान दिवस में----वीरेंद्र यादव, सुल्तानपुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें