फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले से नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता खत्म करें

विज्ञापन
शहर में स्थित शिक्षक भवन सभागार में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में बोलते वक्ता। स्रोत- आय - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। टीईटी की अनिवार्यता से नाराज टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शनिवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक शिक्षक भवन के सभागार में हुई। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य और मान्यता प्राप्त संगठन टीईटी के प्रबल विरोध के लिए एक साथ एक मंच टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के अधीन संगठित हुए हैं। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि सभी शिक्षक पूरे मनोयोग से टीईटी की अनिवार्यता जैसे अपमानजनक और अन्यायपूर्ण निर्णय के विरुद्ध एकजुट हो जाएं।
मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रीति सिंह ने पूरे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 22 फरवरी को ट्वीटर महा अभियान तथा 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। बैठक में अजय कुमार, सुप्रिया जायसवाल, आनंद प्रकाश यादव, कमलेश यादव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. राजेशआदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री इसरार अहमद सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन

मरदह: ब्लाॅक संसाधन केंद्र के सभागार में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक स्तरीय कार्यसमिति एवं संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों की मर्यादा को धूमिल करने में जुटी हुई। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि टेट जैसे काले कानून को समाप्त किया जाए। इस मौके पर वेदप्रकाश पांडेय, राजेश गुप्ता, बृजेश यादव, दुर्गाप्रसाद, विमल कुमार, राणा सिंह, गीता, विरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें