पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी न होने और पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले से नाराज पत्रकारों ने सोमवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया।
गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में मिश्रबाजार तिराहा से मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सरजू पांडेय पार्क में आयोजित धरना सभा में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने जगेंद्र की हत्या करने
वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि सरकार हत्यारोपियों को बचा रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने शाहजहांपुर की घटना की निंदा करते कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की
जानी चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि सत्य को दबाया जा रहा है लेकिन आज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार एकजुट हो गया है। कर्मचारी नेता विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है।
पत्रकारों पर हमले की घटना चिंता का विषय है। मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष मदनमोहन सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हमले की बढ़ती घटनाओं को लेकर संगठन चुप नहीं बैठ सकता। पत्रकार एके राय ने कहा कि प्रदेश में अराजकता
का माहौल है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर कड़ी निंदा की। अंत में राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह को सौंपा गया। धरना
में मारकंडेय सिंह, उमेश श्रीवास्तव, विनय सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, मीरा राय, कृष्णमुरारी पांडेय, सुनील दुबे, दयाशंकर दुबे, मयंक तिवारी ने विचार व्यक्त किया। सभा में सुनील सिंह, प्रदीप दुबे, अखंड, इंद्रासन यादव, एनामुद्दीन, वेदप्रकाश,
कृष्णकांत तिवारी, अनिल तिवारी, शेषनाथ, जयशंकर राय, अच्छन मियां, रितेश राय, अजीत सिंह, कमलेश राय, गोपाल पांडेय, अजय मिश्र, जितेन्द्र यादव, डा. विजय, रामसेवक यादव, वेदप्रकाश, रजनीश, रामअधार मिश्र, विनोद मिश्र,
दानिश, रत्नाकर दीक्षित, सत्येन्द्र शुक्ल, आशीष सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल उपाध्याय और संचालन जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे और आभार महासचिव चन्द्र कुमार तिवारी ने व्यक्त किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता
के अनुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई के सदस्यों ने अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा को पत्रक सौंपा। इसमें पत्रकार जगेन्द्र सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर
मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में गोपाल सिंह यादव, जितेन्द्र वर्मा, राजेश चौरसिया, अवनीश, राजू खान, जैनेश पंकज, संतोष गुप्त, राजेश कुशवाहा, अशोक राय, बृजनारायण पाठक, आनंदी त्रिपाठी, आशुतोष राय, रमाशंकर शर्मा आदि शामिल थे।