फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रचंड धूप से सड़कों पर सन्नाटा, जमानिया में बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। तीखी धूप से रविवार की दोपहर नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तीखी धूप के कारण लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में रहे। वहीं जमानिया में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। शाम को जमानिया में 15 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे शाम पांच बजे के बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन

नगर में सुबह से लेकर दोपहर तक प्रचंड धूप का असर देखने को मिला। इससे शाम को भी वातावरण में तपिश महसूस की गई। सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप का असर दिखने लगा।
दोपहर में आसमान से मानो आग बरसने लगी। मौसम की तल्खी के कारण सहालग में भी बाजार में रौनक कम दिखी। सड़कें सूनी नजर आईं। जमानिया में पूरे दिन धूप रही लेकिन शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। लगभग 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। जनपद का अधिकतम तापमान रविवार को 38 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें