फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ शुरू श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के रेवतीपुर विकास खंड के डेढ़गांवा गांव के प्राचीन शिवाला मंदिर परिसर में गत शनिवार की देर शाम सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गांव के सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं और गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिभाव से सराबोर हो गया। बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पहले दिन प्रसिद्ध कथावाचक बृजेश पांडेय ने कथा आरंभ की और कहा कि श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ जैसे आयोजन हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह कथा प्रतिदिन शाम छह से नौ बजे तक चलेगी, जिसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं, बाल्यकाल की शिक्षाओं और सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों पर व्याख्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु अवतार लेते हैं। इन कथाओं के माध्यम से हमें नश्वर भोगों से ऊपर उठकर ईश्वर की ओर अग्रसर होना चाहिए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत संजय कुमार राय, कृषि वैज्ञानिक वीरेंद्र राय, अविनाश राय दीपक, बुच्चा राय, धीरज, रणजीत यादव, राधा खरवार, मुन्नी लाल गुप्ता, श्रवण गुप्ता आदि लोग माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें