फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: देश के सैनिकों के प्रति दिखाया श्रद्धा और सम्मान का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को शहर के साथ ही विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सदर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष काशी चौहान के नेतृत्व में डिलिया नहर से निकली यात्रा सोनहरिया में शहीद पतिराम पाल की प्रतिमा पर आकर सभा में तब्दील हो गई। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि हमारी सैन्य शक्तियों ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार करके आतंकवादियों को मारकर बहनों के सिंदूर का बदला ले लिया है। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेश बिंद, गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, कल्पना कुशवाहा, सुमन बिंद, उदयप्रताप सिंह, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे। जमानिया: भाजपा नगर मंडल की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में शामिल वीर सैनिकों के सम्मान में रामलीला मैदान से बलुआ घाट तक यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा की जिला महामंत्री माया सिंह, सभासद रोहित शर्मा, राकेश प्रजापति, नारायण दास चौरसिया, राजीव पांडेय, लालमुनि, पुष्पा निषाद, राहुल वर्मा, रोहित गुप्ता, वकील अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : युवा नेता अभिनव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा शहीद पार्क तक निकाली। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने जिस तरह से अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान में घुस कर उसका बदला लिया। पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की बहादुरी को देखा। तिरंगा यात्रा में पीयूष राय, विरेंद्र राय, कृष्णबिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, सुनील सिंह, ब्लाॅक प्रमुख अवधेश राय, आनंद राय आदि शामिल थे। अध्यक्षता जिला मंत्री रविंद्र राय एवं संचालन रामजी गिरी ने किया। गहमर संवाददाता के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालय गहमर से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सेवानिवृत्त फौजियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सच्चिदानंद उपाध्याय, अशोक सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, सिंकू सिंह, राजेश उपाध्याय, सत्यदेव सिंह, मुन्ना पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें