फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की राइफल से चली गोली, होमगार्ड की मौत

Mon, 02 Oct 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के गोराबाजार स्थित बाल सुधार गृह परिसर में सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे ड्यूटी पर तैनात सिपाही की राइफल से चली गोली से होमगार्ड की मौत हो गई और सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी सोमेन वर्मा, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला और सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को राइफल के साथ हिरासत में ले लिया। सफाईकर्मी की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

 बाल सुधार गृह परिसर में गांधी जयंती पर झंडारोहण के बाद नंदगंज थाने के भोआलपुर निवासी होमगार्ड शिवमूर्ति यादव (55), पुलिस लाइन से संबद्ध सिपाही संजय यादव और गोराबाजार निवासी सफाईकर्मी सुनील रावत (32) बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सिपाही संजय यादव की सरकारी राइफल से गोली चल गई, जो शिवमूर्ति की जांघ और कमर के बीच से चीर कर पास में बैठे सफाईकर्मी सुनील रावत के पेट में जा लगी। इससे  शिवमूर्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलते ही बाल सुधार गृह परिसर में अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेने के साथ घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को राइफल के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें