फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर गोली मार और लाठी-डंडे से पीट दो युवकों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को होली मिलन के लिए घर बुलाकर युवक की लाठियों से पीटकर और बहरियाबाद थानाक्षेत्र में होली की पार्टी के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के बेयपुर देवकली गांव निवासी अविनाश बिंद (26) को शुक्रवार की रात उसके साथी होली मिलन के लिए घर पर बुलाया। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। अविनाश बिंद का शव खेत में मिला। घर वालों का आरोप है कि अविनाश की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी विमलेश मौर्य ने बताया कि अविनाश के भाई कमलेश बिंद ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बघाईं गांव निवासी राजेश यादव (32) होली के दिन रात लगभग आठ बजे घर से कुछ दूर पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। रात करीब दस बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। राजेश की पत्नी अर्पिता वहां पहुंची तो देखा कि उसके पति राजेश के सिर के पीछे गोली लगी थी और वह जमीन पर लहूलुहान पड़ा था। परिवार के लोग राजेश को लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया है। सैदपुर सीओ बलराम ने बताया कि शुक्रवार की रात होली पार्टी के दौरान यह घटना हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें