फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुलीं दुकानें, पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
दिलदारनगर बाजार में बंद दूकानें। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार ने शनिवार से हाट स्पाट एरिया को छोड़कर अन्य इलाकों में जरूरत की सभी दुुकानों को खोलने का निर्देश दिया था लेकिन जनपद में पहले से निर्धारित नियम का भी यहां पालन हुआ। छोटे-बड़े बाजारों, चट्टी-चौराहों पर पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। पहले से निर्धारित समय के मुताबिक ही दुकानें खुली और बंद हो गईं। ऐसे में शहर से लेकर गांव की गलियों तक में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

उधर सड़कों पर बिना मास्क जरूरी कामों से निकले लोगों को पुलिस समझाती-बुझाती रही। प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी भी जगह-जगह भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने लाकडाउन के दौरान जनपद में पहले से बनाई गई व्यवस्था का पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। इसके तहत पहले की तरफ लोग घरों में कैद रहे। किसी के घूमने-फिरने पर पूरी तरह प्रतिबंध था। बिना काम के बाहर निकलने वालों को रोका-टोका जाता रहा। पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह ने भी लाकडाउन के दौरान किसी तरह की छूट न दिए जाने की बात कही।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रह रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस समझा-बुझाकर घेर भेज रही है। लोगों से हर हाल में मास्क पहनने की अपील की जाती रही। बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय खुली देखी गई। सभी दुकानों को खोले जाने जैसी बात नहीं दिखी। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार गाजीपुर-मऊ सीमावर्ती क्षेत्र हरदासपुर खुर्द गांव के पास पुलिस मुस्तैद रही। सड़कों पर तथा बाजारों में भी सन्नाटा ही पसरा रहा। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार स्थानीय तथा आस पास की दुकानें बंद ही रही। लोग सड़कों पर नहीं निकले। नंदगंज, करंडा, सैदपुर में भी सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में भी कोई खास चहल पहल नहीं देखी गई। गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर गा ड़ियों का आवागमन करीब ठप पड़ा हुआ है। सड़कों पर कई स्थानों पर कतार से ट्रकें खड़ी दिखाई दे रही हैं। कासिमाबाद, कठवामोड़, सादात, बहरियाबाद, जमानिया, रेवतीपुर, बिरनो सहित कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें