फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के देवचंदपुर गांव में चोरों ने रविवार की रात एक दुकान को निशाना बनाया। मकान के पीछे से घुसे चोर ताला तोड़कर दुकान में रखे सिक्के, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, नमकीन, सुरती, सिगरेट के पैकेट और कैमरे का डीबीआर लेकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने सोमवार की देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर जांच शुरू कर दी है। रामपुर मांझा थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देवचंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते आठ नवंबर की रात चोर मकान के पीछे से घुसे और ताला तोड़कर दुकान में हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से करीब 1500 नकद के सिक्कों के अलावा कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, नमकीन, सुरती, सिगरेट के पैकेट और कैमरे का डीबीआर उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। रामपुर मांझा थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदार की ओर से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें