फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 150 साल पुराना पाकड़ का पेड़ कटा, मिट गई पकड़ी पेड़ तिराहा की पहचान

विज्ञापन
सैदपुर के पकड़ी पेड़ तिराहा पर कटा पाकड़ का पेड़। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर नगर के एक स्कूल के पास वर्षों पुराना विशालकाय पाकड़ का पेड़ काटने से हरियाली के साथ एक पुरानी स्थानीय पहचान भी मिट गई। करीब 150 साल से अधिक पुराने इस पेड़ को कटता देख मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। इसी पेड़ के नाम पर इलाके की पहचान पकड़ी पेड़ तिराहा के रूप में थी। लोगों ने बिना अनुमति पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी करीब 65 वर्षीय नारायण के मुताबिक, पेड़ उनके पिता-दादा के समय से मौजूद था। इसकी घनी छाया से लोगों को गर्मी में राहत मिलती थी। बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने डालियों के बिजली तारों से सटने और करंट उतरने की शिकायत कर पेड़ कटवाने का अनुरोध किया था। विभाग ने पेड़ कटाई के समय सूचना देने को कहा था, ताकि तार हटाए जा सकें। मंगलवार को लाइनमैन केवल तार हटाने पहुंचे थे, पेड़ कटवाने में विभाग की कोई भूमिका नहीं है। वन दरोगा निशिकांत सोनकर ने बताया कि आठ महीने पहले पेड़ की छंटाई और चार महीने पहले कटाई के लिए लिखित मांग की गई थी लेकिन पेड़ काटने की सूचना या अनुमति विभाग से नहीं ली गई। संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें