फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जूते, बेल्ट, कंगन उतरवाए स्कैन के बाद मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को पहले दिन सकुशल हुई। इसमें पहली में 1241 और दूसरी पाली में 1223 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन

किसी ने प्रश्नपत्र को सरल तो किसी ने इसे माडरेट (मध्यम) या थोड़ा कठिन बताया। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करते रहे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते, बेल्ट, कंगन उतरवाए गए और रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच की गई।
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित है। प्रत्येक दिन दो पाली में कराई जा रही इस परीक्षा में हर पाली में 4512 के हिसाब से कुल 27072 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए जिले में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय से काफी पहले ही केंद्रों के पास पहुंच गए थे। समय होने पर उनकी कतार लग गई।
विज्ञापन

केंद्रों के गेट पर पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उनके एडमिट कार्ड और पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई। विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों के जूते, बेल्ट, कंगन उतरवाए गए और रेटिना स्कैन और बायोमेट्रिक जांच की गई। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया।
प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में 4512 में 72.5 प्रतिशत यानी 3271 उपस्थित तथा 1241 ने परीक्षा नहीं दी। इसी तरह दूसरी पाली में 4512 में 1223 अनुपस्थित तथा 72.89 फीसदी यानी 3289 उपस्थित रहे। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है।
इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा के बाद केंद्रों से बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने इसे न ज्यादा कठिन और न ही ज्यादा आसान बताया। कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उनको सोचने पर मजबूर किया। सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स के कुछ प्रश्नों ने उनको परेशान किया।
पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही ज्यादा आसान। करेंट अफेयर्स से कई प्रश्न पूछे गए, जो संतोषजनक थे। तैयारी के आधार पर परीक्षा ठीक हुई है। उनका पेपर अच्छा हुआ है और उन्हें चयन की उम्मीद है।- निलेश, जौनपुर

जीके और करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। कुछ प्रश्न घुमाने वाले और कई सवाल सामान्य स्तर के थे। समय प्रबंधन में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। होमगार्ड सरकारी नौकरी है, इसलिए परीक्षा देने आया हूं।-श्याम, जौनपुर
तैयारी के आधार पर परीक्षा बेहतर हुई। अधिकांश सवाल सामान्य स्तर के थे जबकि कुछ प्रश्नों में थोड़ी कठिनाई हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतोषजनक रहा। सफलता की उम्मीद है।- अभिजीत सिंह, मुगलसराय
सिर छिपाने के लिए लेनी पड़ी दुकानों की शरण
गाजीपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने विभिन्न जिलों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आए थे। इनमें से कई परीक्षार्थी परिजनों के साथ आए थे। साथ आए लोग केंद्रों के बाहर परीक्षा संपन्न होने का इंतजार करते रहे। आसमान से बरसते अंगारे और भीषण गर्मी के कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिर छिपाने के लिए उन्हें सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ी। इसके चलते शहर में स्थित कई केंद्रों के पास स्थित दुकानों के बाहर परिजन प्रतीक्षा करते दिखे। प्यास बुझाने के लिए उनको पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। पानी खत्म हो जाने पर आसपास स्थित दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर उनको प्यास बुझानी पड़ी।

परीक्षा संपन्न होने पर यातायात व्यवस्था में उत्पन्न हुआ अवरोध
गाजीपुर। आसमान से बरसती आग के चलते बीते कुछ दिनों से वीरान हो जाने वाली कई सड़कों पर शनिवार को चहल-पहल दिखी। वजह होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी आए थे। अधिकांश अभ्यर्थी दो और चार पहिया वाहनों से आए थे। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद वाहनों से इनके घरों को लौटने के दौरान कई जगहों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। शाम को बाजार में निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वह समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें