फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से किसान की मौत

Fri, 17 Apr 2015 12:16 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बाद होने के सदमे से गुरुवार को बरेसर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी किसान बुधिराम पाल (60) की मौत हो गई। सदमे से जिले में किसान की मौत की यह दूसरी घटना है।  
विज्ञापन

मृतक किसान के परिवारीजनों के मुताबिक गुरुवार की सुबह बुधिराम गेहूं की फसल काटने के लिए खेत मेें गया था। खेत में फसल की बर्बादी देख अचानक वह गश खाकर होकर गिर पड़ा। कुछ ही देर बाद जब उसे होश आया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और फिर गश खाकर गिर पड़ा। खेत में मौजूद परिवार के लोग उसे किसी तरह आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बाराचवर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया। गाजीपुर अस्पताल आते समय रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों का दावा है कि उनकी मौत फसल बर्बाद होने के सदमे से ही हुई है। बताया गया है कि मृतक के पास नौ मंडा जमीन है, जबकि दो बीघा खेत बटाई पर लेकर उसने गेहूं की खेती की थी। बुधिराम को कोई संतान नहीं है। वह अपने भाई विसर्जन पाल के साथ रहता था। विसर्जन की पुत्री प्रियंका की शादी तय है। 29 अप्रैल को तिलक तथा नौ मई को शादी का कार्यक्रम आयोजित है। प्रियंका की शादी बबेड़ी गांव के सर्वेश से तय हुई है। बुधिराम भेंड़ पालकर ऊपरी खर्च चलाता था। एक माह पहले बुधिराम की तीन भैंस और 25 भेड़ों की रहस्यमय बीमारी से मौत हो गई थी, जबकि 25 भेड़ों को उसने भतीजी की शादी के लिए किसी के पास गिरवी रखा था। थानाध्याक्ष बरेसर राहुल शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनका कहना था कि इसकी           सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है। दो दिन पूर्व बिरनो थाना क्षेत्र दिलावलपुर में फसल बर्बाद होने के सदमे से किसान हरिराम प्रजापति की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें